ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन; मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

भोपाल. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को भाजपा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस से के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चहुंओर मप्र के विकास व समृद्धि की बातें होती थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नक्सली हमले, सिलसिलेवार हत्याएं व अपराधों की शुरुआत हो गयी। सत्ता में आने के एक माह के भीतर ही प्रदेश में कांग्रेस के जंगल राज के लक्षण स्पष्ट दिखने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक लगातार नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। भाजपा के शासन में 15 साल तक कही कोई नक्सली गतिविधियां नहीं थीं, लेकिन कांग्रेस का राज आते ही नक्सली गतिविधियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो सड़कों पर प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

शांति के टापू को कर दिया अशांत
वहीं, भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए कहा गया है, “पिछले पांच दिंनो में तीन हत्याएं। प्रदेश में भड़की अराजकता, हत्याओं का दौर जारी है। कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री को परवाह नही है और मुख्यमंत्री विदेशी दौरे पर हैं।” दूसरे ट्वीट में लिखा गया है कि भाजपा सरकार ने मप्र को शांति का टापू बना दिया था, जिसे आज कांग्रेस सरकार ने अशांत कर दिया। खुद गृह मंत्री अपने क्षेत्र में बिगड़ी कानून व्यवस्था को संभाल नही पा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंधवार की 25 हजार रुपए के लिए की गई हत्या का तर्क गले नहीं उतर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!