ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
क्राइम अलर्ट

नपाध्यक्ष के करीबी मनीष ने ही मारी थी गोली, चुनाव में 5 लाख खर्च और जमीन विवाद को लेकर गुस्से में था

इंदौर/मंदसौर. नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या उनके करीबी और भाजपा नेता मनीष बैरागी ने की थी। वारदात की वजह जमीन विवाद के साथ ही चुनाव के समय मनीष द्वारा 5 लाख रुपए खर्च करना और वापस नहीं मिलना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद में कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर निकली अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा सांसद और विधायक सहित हजारों लोग शामिल हुए।
यह है मामला : शाम 7 जानकारी बंधवार (56) परिचित के घर पर आयोजित शादी-समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान वे मित्र नई आबादी निवासी लोकेंद्र कुमावत की दुकान पर रुके। उन्होंने लोकेंद्र के नौकर को लिफाफा और 500 रुपए खुल्ले कराने भेजा। बंधवार दुकान के बाहर ही खड़े रहकर नौकर का इंतजार कर रहे थे। तभी बुलेट (सीआईयू 1834) पर सवार होकर एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसने नपाध्यक्ष की कनपटी पर बहुत ही करीब से नाइन एमएम पिस्टल से गोलियां दागी और बुलेट छोड़कर वहां से भाग गया। इसी दौरान वहां नयापुरा जैन मंदिर के पास निवासी दिनेश लोढ़ा पहुंचे। उन्होंने नपाध्यक्ष को पहचाना और आॅटो से उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों की माने तो आरोपी मनीष बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पहले नमस्ते किया फिर मार दी गोली : सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया फिलहाल एक प्रत्यक्षदर्शी लोकेंद्र कुमावत मिला है। उसने बताया कि वारदात का आरोपी मनीष बुलेट पर सवार हाेकर आया था। उसने पहले बंधवार से नमस्ते किया। इसके बाद कुछ बात कर रहा था तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मनीष ने जेब से पिस्टल निकाली और बंधवार पर दो फायर किए। पुलिस को भी मौके से दो खाली खोखे मिले हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!