ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
राज्य

एक थाना प्रभारी ने जारी की अनुमति, दूसरे ने फाड़ कर मोटर साइकिल की जप्‍त

दोबारा तहसीलदार ने बना कर दी अनुमति, मामला गुर्रा थाने के सोमलवाड़ा गांव राजेश अहिरवार अपनी बीमार बेटी को लेने बनखेड़ी जा रहा था.

नवलोक समाचार, होशंगाबाद. जिले भर में लाक डाउन का पालन कराने कलेक्‍टर द्वारा सख्‍त आदेश निचले अधिकारियो को दिये जा रहे है, साथ ही अति आवश्‍यक और मेडिकल चिकित्‍सा आदि की मांग करने वालो को ही अनुमति देने के निर्देश भी दिये गए है, लेकिन सोहागपुर में एक मामला सामने आया है, जिसके चलते सोहागपुर थाना प्रभारी अजय तिवारी द्वारा गुर्रा थाना प्रभारी द्वारा जारी की गई अनुमति को फाड़ कर बनखेड़ी जा रहे युवक राजेश अहिरवार की मोटर साइकिल खड़ी करवा कर उसे बनखेड़ी जाने से रोक दिया.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से जिले को बचाए रखने के सभी इंतजाम किये जा रहे है, जिसको लेकर दिन में दो बार वीडियो कान्‍फ्रेस भी कलेक्‍टर धनंजय सिंह द्वारा ली जा रही है, वही जिले में अति आवश्‍यक परिवहन को छोड़ कर किसी भी व्‍यक्ति के आवागमन पर रोक लगाने के आदेश जारी किये गए है. ऐसे में इटारसी के पास गुर्रा पुलिस थाने से अनुमति लेकर बीमार बच्‍ची को लेने जा रहे युवक राजेश अहिरवार को सोहागपुर थाना प्रभारी द्वारा रोक कर उसके पास रखे अनुमत‍ि पञ को फाड़ दिया गया और थानें में मोटर साइकल खड़ी करवा कर बैठा लिया गया. मामले की जानकारी स्‍थानीय मीडिया तक पहुंचने पर इस घटना का विरोध कर एस डी ओ पी शैलजा पटवा को जानकारी दी गई जिस पर उनका कहना है कि यदि थाना प्रभारी द्वारा ऐसी गलती की गई है तो उनके विरूद्य कार्रवाई की जायेगी. उधर राजेश अहिरवार की वास्‍तविक जानकारी मिलने सहित एसडीएम और तहसीलदार पुष्‍पेंद्र निगम तक मामला पहुंचने के बाद पुष्‍पेंद्र निगम द्वारा पुन दूसरा अनुमति पञ जारी किया गया है. स्‍थानीय थाना प्रभारी द्वारा इसके पूर्व सब्‍जी ठेले वालो के ठेले भी लाक डाउन खुले होने के समय में पटलाये गये थे. जिसकी शिकायत भी वरिष्‍ठ अधिकारियो सहित प्रदेश के मुख्‍यमंञी तक की गई है.

इनका कहना है – मेरे द्वारा सोमलवाडा के युवक राजेश अहिरवार को शशर्त अनुमति दी गई, उसकी बीमार बच्‍ची को लेने बनखेड़ी जाना था, सोहागपुर टी आई ने अनुमति क्‍यो फाड़ी इस सबंध में जानकारी लेता हूं.

नागेश वर्मा, थाना प्रभारी गुर्रा, इटारसी जिला होशंगाबाद.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!