ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
क्राइम अलर्ट

भोपाल में तोड़फोड़ के मामले में मंत्री जीतू पटवारी को मिली जमानत

भोपाल। धरना प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ के 9 साल पुराने मामले में प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण मंत्री जीतू पटवारी की जमानत न्यायाधीश ने मंजूर कर ली है। पटवारी ने बुधवार को विधायकों और सांसदों के मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में अपने वकील के साथ उपस्थित होकर जमानत अर्जी पेश की थी।

न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी मंजूर कर उन्हें 10 हजार रुपए की जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। मामले के अनुसार जुलाई 2009 को युवक कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी बिजली कटौती, कौमार्य परीक्षण और युवाओं को रोजगार सहित अन्य मुददों पर युवा आक्रोश रैली का आयोजन नीलम पार्क जहांगीराबाद भोपाल में किया था। सभा के बाद पार्क और आस-पास की दुकानों में तोडफ़ोड किए जाने पर जहांगीराबाद पुलिस ने जीतू पटवारी के अलावा करीब 200 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!