ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

कलेक्टर ने किया भेड़ाघाट में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज ने आज भेड़ाघाट पहुंचकर सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकों की सुविधा के लिहाज से प्रारंभ किये गये विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने पंचवटी घाट को खूबसूरती प्रदान करने के लिए नगर पंचायत भेड़ाघाट द्वारा तैयार की गई डीपीआर का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों को 31 दिसंबर तक स्वीकृति हेतु शासन को इसे प्रेषित करने के निर्देश दिये ।
श्रीमती भारद्वाज ने धुआंधार जलप्रपात को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए तैयार की जा रही डीपीआर पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की । उन्होंने नगर पंचायत और पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर धुआंधार जलप्रपात के सौंदर्यीकरण की समग्र कार्ययोजना बनाये तथा उस पर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये ।
कलेक्टर ने भेड़ाघाट के संगमरमरी सौंदर्य को ज्यादा आकर्षक बनाने विद्युत की साज-सज्जा का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश नगर पंचायत के अधिकारियों को दिये । उन्होंने कहा कि धुआंधार जलप्रपात के पास पर्यटकों के लिए गजेबो के स्वरूप में सर्वसुविधायुक्त विश्रामालय भी बनाये जायें । इसके साथ ही उन्होंने धुआंधार के पास संचालित केंटीन को भी कुछ ऊपर शिफ्ट करने की हिदायत दी ताकि वहां पर्यटकों को ज्यादा खुला स्थान मिल सके । श्रीमती भारद्वाज ने धुआंधार तक के पहुंच मार्ग पर एक तरफ रैलिंग लगाने तथा व्यूप्वाइंट तक पहुंचने के लिए एक और पैदल पुल अथवा एक बड़ा पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!