ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
देश

शिवसेना का BJP पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, राम मंदिर से लेकर आरक्षण मुद्दे पर घेरा

नई दिल्ली, एएनआइ। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) एक बार फिर भाजपा पर जमकर प्रहार करते नजर आए। उद्धव ने राम मंदिर मसले (Ram Mandir Issue) से लेकर हनुमान की जाति तक के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे। उन्होंने सवाल किया कि हनुमान जी की जाति पर चर्चा क्यों हो रही है? उद्धव ने कहा, ‘अन्य धर्मों की जाति पर चर्चा करते हैं, तो बवाल हो जाता है लेकिन हनुमान जी की जाति पर चर्चा हो रही है। यह बेहद दुखद है।’

…राम मंदिर तो अभी भी नहीं बना

अयोध्या राम मंदिर मसले को लेकर भी उद्धव ने भाजपा का घेराव किया। उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं कि जब भी राम मंदिर का मुद्दा उठाओ, तो कांग्रेस बीच में आ जाती है। लोगों ने कांग्रेस को सजा देते हुए आपको बहुमत दिया, लेकिन राम मंदिर तो अभी भी नहीं बना।’
’15 लाख खातों में आएंगे, केवल जुमला था’

बगैर प्रधानमंत्री का नाम लिए उद्धव ने उनपर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘ 15 लाख खातों में आएंगे, केवल एक जुमला था और अब राम मंदिर भी एक जुमला है। जब हम अयोध्या गए थे, तो लोगों ने कहा-यह तो बाला साहेब का लड़का आया है, यह तो राम मंदिर बनाकर ही जाएगा। यदि आप इस मुद्दे को भी एक जुमला बना रहे हैं, तो आप पर लोग कैसे भरोसा कर सकते हैं।’

Upper Caste Reservation Bill को लेकर भी घेरा

उद्धव यहीं नहीं रूके, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए लाए गए आरक्षण बिल को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, ‘ यदि आप वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद करना चाहते हैं, तो आप प्रतिवर्ष आठ लाख से कम आय वालों को करों (Income Tax limit) में छूट क्यों नहीं देते हैं? आपने आरक्षण दिया है लेकिन क्या आपने आरक्षण लागू करने के वास्तविक तरीके की गणना या विचार किया है।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!