ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

माफियाओं को संरक्षण दे रही है भाजपा कांगे्रस सरकार बनने पर प्रदेश में एक अच्छी और नई व्यवस्था लायेंगे: कमलनाथ

भोपाल,प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज उदयपुरा में आयोजित विशाल सभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सट्टा माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया को पूरा-पूरा संरक्षण दे रही है। यह भ्रष्टाचार गांव से शुरू होता है। गरीबी रेखा में नाम लिखवाना हो तो पैसे देना पड़ते हैं। यह 15 साल की लूट को झूठ की सरकार है। कांगे्रस की सरकार बनने पर मध्यप्रदेश में नये नियम और कानून ही नहीं, बल्कि पूरी एक नयी व्यवस्था लागू करेंगे। हमने अपने वचन पत्र में सभी वर्गों के लिये कुछ न कुछ वचन दिये हैं। क्योंकि हमारे नजरिये में पूरे प्रदेश के हर वर्ग की खुशहाली है। कांगे्रस में और भाजपा में सोच का अंतर है। उनकी सोच में खोट है। जब हम सोचते हैं तो किसानों और नौजवानों के बारे में सोचते हैं। महिलाओं के बारे में सोचते हैं। लेकिन भाजपा बड़े-बड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों और बिचैलियों के बारे में सोचती है।
कमलनाथ ने कहा कि मोदी जी आयंे तो आप उनका भाषण जरूर सुनियेगा। वे दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के अपने वायदे की बात नहीं करेंगे, किसानों की बात नहीं करेंगे। वे आज राष्ट्रवाद की बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। ध्यान भटकाने की बात करने लग जायेंगे। कितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं और कैसे गुमराह करते हैं। मैं तो उनसे पूछता हूं कि अपने दल में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम हमें बता दें, जिसने देश के लिये बलिदान दिया हो। कांगे्रस के हजारों लोगों ने इस देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया।
नाथ ने कहा कि इस प्रदेश में किसानों का अपमान हुआ है। उनके साथ अन्याय हुआ है। हजारों की संख्या में हमारे किसानों को जेल जाना पड़ा है। आज किसान के पेट पर लात और छाती में गोली मारी है। ये वही शिवराज हैं जो कहते हैं कि मैं किसान का बेटा हूं। यह कैसा बेटा है, क्योंकि आज मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा दुखी हमारा किसान है।
आज पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती देश को एक रखने की थी। देश में कितनी भाषाऐं और कितनी जातियां हैं, लेकिन फिर भी सभी मिलकर एकता के साथ रहते हैं। यही हमारी संस्कृति है। इससे पूरा विश्व अचंभित है। कांगे्रस देश को जोड़ती है और भाजपा लोगों के तोड़ने का काम करती है। उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल और प्रभुराम चैधरी को अपार बहुमत से जिताने का आव्हान जनता से किया। सभा में अपार जनसमूह कमलनाथ जी को सुनने आया था।
 सिलवानी की सभा
कमलनाथ ने आज दोपहर में सिलवानी की सभा में कहा कि यह शिवराजसिंह जी का क्षेत्र रहा है। लेकिन यहां कितनी दुर्दशा है। प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। प्रदेश माफियाराज बन गया है। शिवराज सिंह नर्मदा-क्षिप्रा साफ करने की बात करते हैं। जिनकी नीयत साफ नहीं है, और जिन्होंने बैंक साफ कर दिया हो, वे नर्मदा क्षिप्रा क्या साफ करेंगे।
नाथ ने कहा कि मुझे नौजवानों की चिंता है। वह अपने हाथों में काम चाहते हैं। मध्यप्रदेश में जितने उद्योग लगते नहीं, उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं। अस्पताल में डाॅक्टर नहीं और स्कूल में शिक्षक नहीं। मोदी जी प्रदेश में आने वाले हैं और वे लंबी-चैड़ी बातें करेंगे। पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से। मध्यप्रदेश का भविष्य आपके हाथ में है। हर वर्ग परेशान है और व्यवसायी परेशान हैं। लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपति खुश हैं। मुझे भरोसा है कि रायसेन जिले की जनता विधानसभा चुनाव में एक नया इतिहास बनायेगी।
सभा के दौरान बसपा के पूर्व प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र पुरी गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ कमलनाथ के समक्ष कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की। सभा में अपार जनसमूह कमलनाथ जी को सुनने आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!