ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
ग्रामीण ख़बर

जनता की सेवा ही हमारा संकल्प – जनपद अध्यक्ष

नवलोक समाचार, होशंगाबाद । ग्राम पंचायत डोंगरवाड़ा में माँ सरस्वती जी की दीपक जलाकर पूजन करके जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता नरेंद्र सिंह सोलंकी ने लगाया जनता दरबार, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों की समस्या सुनी गई कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत करवाया गया । बाकी समस्याओं का निराकरण जल्द ही किया जाएगा । ग्रामवासियों ने ग्राम की विभिन्न प्रकार की समस्या जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता नरेंद्र सिंह सोलंकी और सरपंच के सामने रखी । ग्रामवासियों ने जनपद अध्यक्ष से कहा कि हमारी कोई सुनता नही है तो श्रीमती सोलंकी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि “जनता की सेवा करना ही हमारा संकल्प है” आप हर समस्या हमे बातए हम उसका निराकरण जल्द से जल्द करवाएंगे । जनता दरबार मे ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी । और ग्राम के सभी लोगो से कहा कि आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाए । श्रीमती सोलंकी ने ग्राम का भ्रमण करके ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की और सचिव को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द ग्राम को स्वच्छ बनने के लिए रोड, नाली साफ करवाए ।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह सोलंकी, सरपंच सरोज संतोष साहू, जनपद पी.सी.ओ सीमक़ दुबे, सचिव प्रभुदयाल तिवारी, अमर सिंह, बसंती बाई, वैभव सिंह सोलंकी एवं ग्राम के वरिष्ठजन मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!