ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
स्वास्थ

होशंगाबाद के बनखेड़ी ब्लाक में भी किये जा रहे कोरोना वायरस से बचाव

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं राहत हेतु सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बनखेडी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य
नवलोक समाचार ,होशंगाबाद। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बनखेडी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं राहत हेतु सार्थक एवं सराहनीय कार्य किए जा रहे है। खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी डॉ जेएस परिहार, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने हेतु बाहर से आए व्‍यक्तिो का चिकित्‍सीय प्रशिक्षण उपरांत ही ग्राम में प्रवेश दिया गया एवं उनको घरो में क्‍वारेंटाईन किया गया। जनपद पंचायत / उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के सभी 53 ग्राम पंचायतों में 105 स्‍थानो को चि‍न्‍हांकित करते हुए लगभग 589 आईसोलेशन कक्ष बनाए गए। सभी उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के सभी ग्रामों में सफाई एवं दवाई का छिडकाव नियमित किया जा रहा है। सभी उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रो के ग्रामों में आयुष चिकित्‍सक डॉ रमाकांत मिश्रा एवं डॉ हिमांशु राय द्वारा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए दिए गए काढे को आशा /एएनएम / सचिव द्वारा प्रत्‍येक व्‍यक्ति को पिलाया जा रहा है। सामूदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बनखेडी द्वारा कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव का व्‍यापक प्रचार-प्रसार एवं कोरोना वायरस संबंधी जानकारियों / शिकायतो का संतुष्टिपूर्ण त्‍वरित निराकरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!