ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्टताजा फोटो

रिहाइशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 3 युवतियां समेत 7 को पकड़ा

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में स्थित एक्जिम जिम के ऊपर एक फ्लैट में देह व्यापार रैकेट संचालित किया जा रहा था। इस गिरोह की सरगना युवती है और भोपाल की रहने वाली है। महिला थाना पुलिस ने फ्लैट पर दबिश देकर महिला सरगना समेत 3 युवती और 4 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सरगना किराए से फ्लैट लेकर गोरखधंधा चला रही थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहेफिजा इलाके के लालघाटी में स्थित एक्सिम जिम के ऊपर फ्लैट में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यहां पर एक नाबालिग बच्ची को लाया जा रहा था। सूचना पर महिला थाने की पुलिस ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर पहले भेजा फिर इशारा मिलते ही रात दस बजे दबिश दी। यह फ्लैट किराए से लिया गया था। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से सरगना महिला समेत तीन युवती, चार ग्राहकों को हिरासत में लिया गया। फ्लैट की तलाशी लेने पर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस हिरासत में पहुंची युवतियों में एक युवती मुंबई की है, जबकि दो भोपाल से हैं। ग्राहकों में लालघाटी निवासी दर्शन कपाड़िया (42), शिवकांत भार्गव (24 ) निवासी रयज कॉलेज के पास गंजबासौदा विदिशा, वसीम खान (21) सुंदर नगर अशोका गार्डन, अमीर अहमद (34) लालघाटी टॉवर लालघाटी चौराहा। इस देह व्यापार की सरगना महिला पांच साल पहले सेक्स रैकेट चलाने के मामले में कोलार में पकड़ी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि हजार रुपए में एक ग्राहक से सौदा तय किया जाता था। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

इनका कहना है
पुलिस को कई दिनों सूचना मिल रही थी। जिस पर यह कार्रवाई की हैं । तीन महिला समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है- राहुल लोढा एसपी साउथ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!