ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

ज्वैलर की दुकान में सेंघमारी, पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 60 हजार ले उड़े चोर

भोपाल। बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात कटारा थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर की दुकान में चोर सेंघमारी कर पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और करीब 60 हजार रुपए नगद समेटकर ले गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह लोगों को लगी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कटारा थाना क्षेत्र लहारपुर मार्केट में मनीष की राधारानी नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात चोरों ने उनकी दुकान में पीछे की तरह से चार इंची दीवार तोड़ सेंघमारी कर दी। चोरों ने दीवार में करीब दो फीट का छेद कर अंदर घुस गए। दुकान में अंदर घुसने के बाद चोरों ने तिजोरी तोड़ी और पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 60 हजार रुपए नगद ले गए।

पुलिस के अनुसार चोरों ने पहले ही दुकान की रैकी कर ली होगी। उन्हें इस बात का अंदाजा भी रहा होगा की दुकान की दीवार चार इंच की है। वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या चार से पांच लोगों की हो सकती है। फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!