ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
देश

अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस आज – पीएम मोदी का सोशल मीडिया एकाउन्‍ट संभालेगी महिला

नवलोक समाचार, दिल्‍ली. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश्‍ा के प्रधानमंञी नरेंद्र मोदी समाज को प्रेरणा देने वाली किसी एक महिला को अपना सोशल मीडिया अकाउंट दे सकते हैं। जिसके तहत MYGovIndia ट्विटर अकाउंट पर #SheInspiresUs के जरिए अलग-अलग क्षेत्र की कामयाब और उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी साझा की जा रही है। इनमे से सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिला को ही पीएम मोदी अपना सोशल मीडिया अकाउंट देगें। अभी इस बात का ऐलान नहीं किया गया जिसे सोशल मीडिया अकाउंट मिलेगा। जिसके बाद महिलाएं ही पीएम मोदी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करेंगी। आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए कहा था कि वो सोशल मीडिया छोड़ने का विचार कर रहे हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान नारी शक्ति पुरस्कार देंगे, इतना ही नहीं नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं से पीएम मोदी भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें हर साल आज के दिन वंचित और कमजोर तबके की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

पीएम मोदी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान नारी शक्ति पुरस्कार देंगे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट का परिचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा. बता दें कि सरकार हर साल विशेष रूप से वंचित और कमजोर तबके की महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करती है. अाभार – एनवीआर 24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!