ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
देश

कोरोना वायरस के चलते इंदौर में होने वाला आईफा आवर्ड टला

नव्लोक समाचार भोपाल। दुनिया भर के बड़े हिस्से में फैल रहे कोरोना वायरस का असर मध्य प्रदेश में होने वाले आइफा आवर्ड पर भी पड़ सकता था , जिसके चलते फिलहाल इंदौर में आयोजित होने वाले आईफा आवर्ड कार्यक्रम को टाल दिया है। कोरोना वायरस का असर फ़िल्म उधोग पर भी पड़ने लगा है । दरअसल आईफा आवर्ड प्रोग्राम में विदेशी मेहमानों भी ज़्यादा संख्या में आने की उम्मीद थी , जिसके चलते मध्यप्रदेश की सरकार ने एहतियात बरतने की कोशिश करते हुए फिलहाल 6 महीने के लिये प्रोग्राम टाल दिया।

21 मार्च को भोपाल में व 27-29 मार्च को को इंदौर में पहली बार आयोजित होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड समारोह टल गया है। इन तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। गौरतलब है मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में आईफा अवार्ड को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। हाल ही में आईफा में नामिनेट होने वाली फिल्मों की घोषणा की गई है, इसके साथ ही इसका इन्वीटेशन भी सामने आया था। मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए तैयारियां की जा रही थीं। इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से जुटी हुई थी।

इस बीच, देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब तक देश में कुल 30 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश के अलग-अलग अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 10 मरीजों का इलाज हो रहा है, इनमें दिल्ली और गाजियाबाद के एक-एक, आगरा से लाए गए छह और इटली के पर्यटकों के साथ रहने वाला ड्राइवर शामिल है। गुरुग्राम के मेदांता में 14 इतालवी पर्यटकों का इलाज हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!