ब्रेकिंग
त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह
राज्य

एसटीआर में तेंदुआ की मौत – अधिकारियो ने की प्राकृतिक मौत की पुष्टि

नवलोक समाचार, होशंगाबाद.

यहां के सतपुडा टाइगर रिजर्व के कामती रेंज में एक तेंदुआ का शव जंगल में भ्रमण कर रहे है वनकर्मीयो को मिला है, तेंदुआ का शव यहां कामती रेंज के अंतर्गत आने वाली सोनभद्र नदी के पास मिला. बताया जा रहा है कि तेदुंआ वृदध था, जिसकी मौत की पुष्टि करते हुए एसटीआर के संयुक्‍त संचालक आए एस भदौरिया ने कहा है कि वन्‍य प्राणी को देखने से ही प्रतीत हो रहा है कि उसका शिकार नही हुआ है, उसकी मौत प्राकृतिक हुई है. सोनभद्र नदी के किनारे पर पड़े मिले तेदुंआ के नाखून, दांत, खाल आदि सभी सुरक्षित मिले है.

वन्‍य प्राणी की मौत को लेकर एसटीआर के अधिकारियो ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि तेदुंआ की मौत पूरी तरह प्राकृतिक है, जो कि वृदध भी प्रतीत हो रहा है, वन विभाग द्वारा वाइल्‍ड लाइफ चि‍‍कित्‍सको को बुलाकर तेंदुए के शव का पोस्‍टमार्टम करवाकर उसके शव का अंतिम संस्‍कार भी कर दिया है. बता दें कि मध्‍य प्रदेश को हाल ही में टाइगर स्‍टेट का दर्जा मिला है, जिसके चलते होशंगाबाद जिले के सतपुडा टाइगर रिजर्व में टाइगर सहित अन्‍य वन्‍य प्राणियो की संख्‍या भी बढती जा रही है. यहां आए दिन वाइल्‍ड लाइफ को देखने पर्यटको का आना होता है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!