ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
खास खबरे

अद्रिका-कार्तिक को मिला नेशनल चिल्ड्रन अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मुरैना। 2 अप्रैल के उपद्रव में ट्रेन में फंसे मुसाफिरों की मदद करने वाली मुरैना की बहादुर बेटी अद्रिका व कार्तिक गोयल को मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। इन दोनों बच्चों को बहादुरी के लिए नेशनल चाइल्ड अवार्ड दिया गया है।
यहां बता दें कि अद्रिका गोयल (10) व कार्तिक गोयल (14) को उनके अदम्य साहस व बहादुरी के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नेशनल चाइल्ड अवार्ड (ब्रेवरी) के लिए चयनित किया गया था। इन दोनों बच्चों ने 2 अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव के दौरान ट्रेन में फंसे यात्रियों को खाना दिया था। इसके चलते इन दोनों अवार्ड के लिए चुना गया। दोनों बच्चों को 22 जनवरी को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया था।
24 को मिलेंगे प्रधानमंत्री से: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर से आए बच्चों के साथ इन दोनों बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों के साथ उनके पिता अक्षत गोयल सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। 24 अगस्त को इन बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुलाकात करेंगे।

कलेक्टर होंगी सम्मानित: मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास को भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मामले में उल्लेखनीय कार्य करने पर 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। यहां बता दें कि कलेक्टर प्रियंका दास ने होशंगाबाद कलेक्टर रहते हुए इस मामले में कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। साथ ही बेटी संरक्षण सहित बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के मामले में उल्लेखनीय कार्य किया। इसलिए उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!