ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
स्वास्थ

रायसेन जिले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भेजी 1000 पीपीई किट

कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज में काम आयेेेगी पीपीई किट
नवलोक समाचार, रायसेन।
राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो ने नोवेल कोरोना महामारी से लड़ने के लिए और पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए रायसेन जिले को 14 लाख रूपए मूल्य की प्रमाणित एक हजार पीपीई किट उपलब्ध कराई हैं। इन पीपीई किटों का उपयोग जिले में कोरोना पॉजीटिव पाए गए मरीजों के इलाज में तथा संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लेने जाने वाली पुलिस टीम के लिए भी किया जाएगा। पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा समाजसेवी श्री रूपेश नेमा ने यह पीपीई किट अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर को सौंपी है।
नोवेल कोरोना महामारी से लड़ने तथा पॉजीटिव मरीजों के ईलाज के लिए पीपीई किट अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले में 26 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद पीपीटी की कमी महसूस की जा रही थी। रायसेन में वर्तमान में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। पीपीई किट उपलब्ध हो जाने से सुरक्षा के लिहाज से इन कोरोना वॉरियर्स के सेम्पल की जांच में आसानी होगी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को यह पीपीई किट जॉनसन एण्ड जॉनसन कम्पनी द्वारा प्रदान की गई हैं।

श्री कानूनगों ने नागरिकों से की घर में रहने की अपील

राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो ने नागरिकों से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा घर में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले तथा इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी आवश्यक सावधानी बरतें। मुंह हमेशा मास्क से ढंकें तथा नियमित अंतराल पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा है कि बुखार, खांसी तथा गले में खराश होने पर तत्काल चिकित्सालय में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!