ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
खास खबरे

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- लोकतंत्र की हत्या कराने में एक्सपर्ट है भाजपा

गुना. गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कराने वाली पार्टी है। उसे सरकार की ख़रीद फरोख़्त और जनता की बनाई सरकारों को गिराने में भी विशेषज्ञता हासिल हो गई है। भाजपा के तीन नेताओं की हत्या पर उन्होंने कहा सरकार इन्हें गंभीरता से लेकर जांच कराए।
मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जिस दिन से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है, पहले दिन से वो विधायकों की ख़रीद फरोख़्त की कोशिश में जुटी गई है। एक हफ़्ते में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या पर सिंधिया बोले कि सभी मामलों की बारीकी से जांच होना चाहिए। सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले और जो भी इसमें शामिल है उसे कड़ी सज़ा दी जाए।

सिंधिया ने पूर्व शिवराज सिंह से सोमवार को रात हुई मुलाकात पर कहा कि ये राजनीतिक नही, सौजन्य भेंट थी, इसका राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए।

सांसद सिंधिया अपने निर्वाचन क्षेत्र गुना के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। वो यहां सब स्टेशन का लोकार्पण और सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। आदिवासी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। ज़िले की प्रभारी मंत्री इमरती देवी और श्रम मंत्री महेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!