ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली से 5 कारें हुई गायब, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले पांच कारें गायब हो गई। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों मे गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कारों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारों के गायब होने का ये मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। पांचों कारें लग्जरी हैं और एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से गायब हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीम इन कारों की तलाश और जब्त करने के लिए लगा दी है। दिल्ली एनसीआर में इस समय आतंकी खतरे को देखते को हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।
गाब हुई कारों में वॉक्सवैगन पोलो, फोर्ड एस्कोर्ट, मित्सुबिशी पजेरो, होंडा अमेज और फोर्स गुरखा शामिल है। वर्कशॉप के मालिक ने बताया कि उसको वर्कशॉप के कर्मचारी ने बुधवार को फोन कर कारों के गायब होने की जानकारी दी। सभी गायब कारों की चाभियां पजेरो के डेशबोर्ड पर रखी हुई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!