ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
खास खबरे

कमलनाथ के बयान पर हंगामा, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

भोपाल। सत्ता संभालते ही यूपी-बिहार के युवाओं पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री कमलनाथ घिर गए हैं। भाजपा ने भी इस बयान पर कमलनाथ को घेरने की कोशिश की है, वहीं सोशल मीडिया पर भी कमलनाथ की लगातार आलोचना हो रही है।
यह कहा था कमलनाथ ने

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद उद्योगों में स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार देने पर ही प्रोत्साहन राशि देने के फैसले की जानकारी देते हुए कमलनाथ ने मीडिया से कहा था कि मप्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देना जरूरी है। मप्र में निवेश योजनाओं का लाभ तभी दिया जाएगा, जब 70 प्रतिशत रोजगार मप्र के युवाओं को मिले। बहुत सारे ऐसे उद्योग आ जाते हैं, जिसमें अन्य प्रदेशों, यूपी-बिहार के नौजवान प्रदेश में आकर नौकरी करने लगते हैं। मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता, लेकिन मप्र के युवा नौकरी से वंचित हो जाते हैं।

भाजपा ने कमलनाथ को बताया बाहरी

भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को ही अब बाहरी बताया है। भाजपा का कहना है कि कमलनाथ उप्र में जन्में और कोलकाता होते हुए मप्र आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और एक क्षेत्र को दूसरे से लड़ा रहे हैं। जबकि वह खुद बाहरी पृष्ठभूमि के हैं। वह कानपुर में जन्मे हैं। शिक्षा पश्चिम बंगाल में पाई। उनका कारोबार पूरे देश में फैला हुआ है और अब वे मप्र के सीएम भी हैं।

रोजगार का नियम पहले से: तोमर

विवादित बयान को लेकर कमलनाथ की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- ‘उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार की प्राथमिकता का नियम पहले से है। कमलनाथ केंद्रीय मंत्री रहे हैं, उन्हें यह नियम पता होना चाहिए। ऐसे दावे कर के वह लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने कहा कि उप्र-बिहार के लोग अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य के विकास में योगदान देते हैं। कमलनाथ के इस बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!