ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
खास खबरे

योगी की राह पर कमलनाथ, मध्यप्रदेश में गोवंश को आवारा छोड़ना होगा अपराध

मध्य प्रदेश में गाय को आवारा छोड़ना अपराध माना जाएगा। पंद्रह साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार इस दिशा में कानून बनाने पर विचार कर रही है। नई व्यवस्था में जुर्माने को भी दोगुना करने की तैयारी है। जो लोग दूध निकालने के बाद अपनी गाय को खुला छोड़ देते हैं, उनसे अब ढाई सौ के स्थान पर 500 रुपये अर्थ दंड वसूलने का नियम बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने अपने गृह जिले छिंदवाड़ा में कहा था कि उन्हें गोमाता सड़क पर नहीं दिखनी चाहिए। गायों के लिए प्रदेश के हर जिले में जल्द से जल्द गौशालाओं का निर्माण करने का एलान भी उन्होंने किया। नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र’ में भी कहा था कि उसकी सरकार बनने पर वह हर ग्राम पंचायत में गौशाला खोलेगी और इसके संचालन के लिए अनुदान देगी।

इस बीच राज्य के पशुपालन मंत्री डॉ. लाखन सिंह यादव ने बताया कि लावारिस गोवंश को गौशालाओं में रखा जाएगा। इससे गाय व बैल सड़कों पर नहीं घूमेंगे। पायलट प्रोजेक्ट 16 जनवरी से प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगी और पांच हजार से अधिक लावारिस गोवंश को शहर के बाहरी इलाकों में स्थित गौशालाओं में रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!