ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
आसपास

विजयवर्गीय समेत 6000 भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

कूचबिहार. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिना अनुमति के बैठक बुलाने के मामले में भाजपा नेताओं और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राहुल सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष समेत पार्टी के छह हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा ने शुक्रवार को जिनियाडांगा में सभा की थी। सभा करने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने शनिवार को जिनियाडांगा में भाजपा के सभा स्थल को शुद्ध किया।

रथ यात्रा को लेकर ज्ञापन सौंपा : भाजपा ने राज्य सरकार से कहा है कि वह हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार पार्टी की प्रस्तावित रथ यात्रा के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ चर्चा करने को तैयार है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार और तृकां से भाजपा में आए मुकुल रॉय राज्य सचिवालय के बाहर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारी के आने तक कुछ समय तक इंतजार भी करना पड़ा। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ 12 दिसंबर तक बैठक कर रथ यात्रा के मुद्दे पर 14 दिसंबर तक फैसला करे। भाजपा ने रथ यात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी है, जिस पर अधिकारी हिंसा भड़कने और कानून-व्यवस्था का संकट पैदा होने की बात कह रहे हैं, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं कर रहे हैं। इस कारण भाजपा को रथ यात्रा को स्थगित करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!