ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

हम घोषणाएं नहीं काम करके दिखाएंगे, सुशासन की एक-एक सीढ़ियां चढ़ेंगे : नाथ

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्यपाल ने ‘हम सबकी सरकार कैसे प्रदेश का भविष्य संवारेगी’, इस पर प्रकाश डाला है। सधे हुए कदमों से हम आगे बढ़ेंगे। सारी कठिनाइयों से लड़ेंगे। सुशासन की एक-एक सीढ़ियां चढ़ेंगे। हमारे सामने आर्थिक संदर्भों में कई चुनौतियां हैं, मगर उन्हें अवसर में बदलने का नाम ही मध्यप्रदेश है। भाजपा शासन के बीते 15 वर्षों के इतिहास की गलतियों से सबक नहीं लेंगे तो भविष्य हमें माफ नहीं करेगा। हमारी मान्यता है कि किए हुए काम अपना प्रचार खुद करते हैं। इसलिए हम सिर्फ कोरी घोषणाओं से बचेंगे। सारा ध्यान काम पर लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने ये बात अपने ब्लॉग पर कही है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों ने नई सरकार को बदलाव के लिए चुना है। हम ‘मैं और मेरी’ हटाकर ‘हमारी सरकार’ स्थापित करना चाहते हैं। जब भी सत्ता ‘व्यक्ति केंद्रित’ होती है तो प्रजातंत्र को नुकसान पहुंचता है। इसमें सामूहिकता का बोध होना चाहिए। सरकार ठीक काम करे, इसके लिए प्रतिपक्ष मजबूत और जिम्मेदार होना चाहिए। हमारी लड़ाई प्रतिपक्ष के खिलाफ नहीं, बल्कि आर्थिक बदहाली, कुपोषण, अपराध, घटते रोजगार के अवसर और कम होते औद्योगिक निवेश के खिलाफ है। अन्नदाता भाइयों को कठिनाइयों से उबारना है। कर्जमाफी स्थाई समाधान नहीं है। वो सिर्फ अपनी फसलों के दाम चाहते हैं, ये हमें देना होगा।

सशक्तिकरण के लिए कदम: उन्होंने कहा कि बेटियां देवी हैं। उनके सशक्तिकरण के लिए कदम उठा रहे हैं। उनके ससुराल जाने के वक्त 51 हजार रुपए देकर पिता का फर्ज निभा रहे हैं। युवाओं की तरक्की तभी है, जब निवेश बढ़े। वो सिर्फ बड़े आयोजनों से नहीं होगा। लाल फीता शाही खत्म कर रेड कारपेट बिछाया जाएगा। गो-माता के लिए गोशाला हो, भगवान राम का वनगमन पथ या नर्मदा जैसी शास्त्रीय नदियों की अविरलता हो, हम अपने वचन-पत्र के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। आदिवासी, अनुसूचित जाति या सामान्य हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!