ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
देश

यूपी के डिप्टी सीएम बोले- अयोध्या में बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखेंगे

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख बढ़ने के बाद उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखी जाएगी। प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेले में मप्र के मुख्यमंत्री व अन्य लोगों को आमंत्रित करने भोपाल आए मौर्य ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

मौर्य ने कहा कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन होने दीजिए, इसके बाद अयोध्या में भव्य मंदिर जरूर बनेगा। मौर्य से जब हनुमानजी की जाति और धर्म को लेकर हो रही बयानबाजी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हनुमानजी भगवान हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। गौरतलब है कि हनुमानजी की जाति बताने की शुरुआत उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही की थी।
अपराधियों से जैसा व्यवहार होना चाहिए, वैसा ही हो रहा

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि अपराधियों के साथ जैसा व्यवहार होना चाहिए, वैसा ही हो रहा है। प्रदेश में कोई अपराध करेगा तो बच नहीं पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!