ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

शाह की रैली के लिए बन रही 5 हजार किलो खिचड़ी, 3 लाख दलितों के घरों से मंगाया दाल-चावल

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 हजार किलो खिचड़ी पकाई जा रही है। रैली में भाग लेने आए कार्यकर्ताओं के बीच ही खिचड़ी बांटी जाएगी। इसे समरसता खिचड़ी का नाम दिया गया है। पार्टी दुनिया में एक बार में सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहती है।
खिचड़ी के लिए 3 लाख दलितों के घरों से दाल चावल मंगाए गए हैं। खिचड़ी में एक हजार किलो दाल-चावल डाले गए हैं। इसमें 300-400 किलो सब्जी, 200 लीटर घी, 100 लीटर तेल डाला गया। खिचड़ी को पकाने के लिए 5000 लीटर पानी डाला गया। इसे 10×10 फीट के बर्तन में पकाया जा रहा है।

नागपुर के शेफ तैयार कर रहे खिचड़ी

दरअसल, भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली के जरिए पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को साधना चाहती है। खास बात यह है कि खिचड़ी बनाने के लिए करीब तीन लाख एससी परिवारों से दाल-चावल मांगा गया है। इस खिचड़ी को नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर तैयार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खिचड़ी के लिए दिल्ली के सभी 14 जिलों के घरों से तरह-तरह के अनाज जुटाया।

दलितों को लुभाने की कोशिश

माना जा रहा है कि भाजपा की यह समरसता खिचड़ी दलितों को लुभाने की कोशिश है। देश में 17% दलित वोट हैं। दलितों की कुल आबादी 20 करोड़ 14 लाख है। 150 से अधिक लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव है। 131 सांसद इसी वर्ग से हैं। इस वर्ग के लिए लोकसभा में 84 सीटें आरक्षित हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को इन में से 46 जबकि कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिली थीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!