ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
खास खबरे

अभिनेता कादर खान के निधन की खबर गलत, बेटे सरफराज़ ने बताया अफवाह

मुंबई। दिग्गज अभिनेता और डायलॉग राइटर कादर खान के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके निधन की खबर सिर्फ एक अफवाह निकली। स्वयं उनके बेटे सरफराज़ खान ने निधन की खबर को कोरी अफवाह करार दिया है।

बता दें कि कादर खान का इलाज कनाडा के एक अस्पताल में चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर फर्ज़ी खबरों का दौर भी जारी है। रविवार रात सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी कि कादर खान नहीं रहे, जबकि उनके बेटे और फिल्म अभिनेता सरफराज़ खान ने इन खबरों को गलत बताया है।

81 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि वह अभी तक रेग्यूलर वेंटिलेटर पर थे और अब उन्हें BiPAP वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि कादर खान को प्रोग्रेसिव सुपरान्यूक्लियर पाल्सी नामक बीमारी है जिसकी वजह से उन्हें बैलेंस बनाने में, चलने-फिरने में दिक्कत होती है। इसके अलावा उन्हें डिमेंसिया (भूलने की बीमारी) भी है।
शुक्रवार को महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कादर खान के जल्द ठीक होने की कामना की। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कादर खान के साथ ‘दो और दो पांच’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’, ‘कूली’ और ‘शहंशाह’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था और साल 1973 में राजेश खन्ना अभिनीत ‘दाग’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में डायलॉग भी लिखे हैं। फिल्मों में एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर और जया बच्चन अभिनीत फिल्म ‘जवानी दिवानी’ में भी काम किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!