ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
देश

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बढ़ा विवाद, मध्यप्रदेश मे कांग्रेस सरकार ने लगाई रोक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस और सिंह इस मामले पर चुप्पी साझे हुए हैं। वहीं भाजपा फिल्म को अपना पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए भाजपा ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है। विवादों के बीच कांग्रेस शासित राज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में भी फिल्मों पर रोक लग सकती है। कांग्रेस ने फिल्म से किनारा किया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी यूपीए कार्यकाल पर आधारित है। पूरी फिल्म सिंह के मीडया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। किताब 2014 में प्रकाशित हुई थी।

फिल्म पर हो रहे विवाद पर मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने कहा, ‘उन के (कांग्रेस) नेता पर फिल्म बनी है उन्हें खुश होना चाहिए। आपको भीड़ लेकर भेजनी चाहिए फिल्म देखने के लिए क्योंकि उसमें डायलॉग हैं जैसे- मैं देश को बचाउंगा। जिस से लगता है कि कितने महान हैं मनमोहन सिंह जी।’

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस ने भी फिल्म का विरोध किया है। इसपर खेर ने कहा, ‘हाल ही में मैंने राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था। जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उन्होंने बोला था। तो मुझे लगता है कि उनको डांटना चाहिए उन लोगों को कि आप गलत बात कर रहे हो।’

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता सैय्यद जफर ने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म पर कहा, ‘मैंने फिल्म के निर्देशक को एक पत्र लिखा है। हम ट्रेलर में दिखाए गए नामों और जो कुछ दिखाया गया है उसपर कड़ी आपत्ति जताते हैं। हम रिलीज से पहले फिल्म को देखना चाहते हैं या फिर इसे राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!