ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
राज्य

रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, सीएम के ओएसडी बने प्रवीण कक्कड़

भोपाल. प्रदेश के मुख्य सचिव की तैनाती भले ही 31 दिसंबर के बाद की जाएगी, लेकिन उसके पहले सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ‘कार्मिक’ की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। जबकि सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक अब उनके पास अतिरिक्त प्रभार के तौर पर रहेगा।

अब तक स्कूल शिक्षा विभाग भी विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी के अवकाश पर होने की वजह से अतिरिक्त प्रभार के रूप में था। इधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व पुलिस अधिकारी प्रवीण कक्कड़ को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। कक्कड़ की नियुक्ति संविदा आधार पर आगामी आदेश तक की गई है।

कक्कड़ प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा चुनाव के लिए बने वॉर रूम के प्रभारी थे। उन्हें पुलिस सेवा में रहते हुए सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। वे 2004 से 2011 तक केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!