ब्रेकिंग
Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह...
शिक्षा

विधिक जागरूकता से महिला सशक्तिकरण ” साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन 

महिलाओं के लिये कानून की जानकारी के लिये राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सयुक्त कार्यक्रम , महिलाओं ने जाने कानूनी अधिकार

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। राष्ट्रीय  महिला आयोग  तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान से शनिवार 10 अक्टूबर को  ग्राम मिसरोद में “विधिक जागरूकता से महिला सशक्तिकरण” विषयक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यह दोनों फोरम किस प्रकार महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिसोर्स पर्सन एडवोकेट विजया कदम ने  महिलाओं को उनके  मौलिक अधिकार, श्रमिक विधि, भरण पोषण , घरेलू हिंसा से संरक्षण, बालकों के लेंगिक  दुर्व्यवहार से संरक्षण, हिंदू विवाह अधिनियम, सिविल विधि आदि के संबंध में जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन द्वारा निशुल्क विधिक सहायता, अपराध पीड़ित प्रतिकार योजना, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सरोज कमलपुरिया ,पैरालीगल वालंटियर टीकाराम गौर, पवन साध, मोनिका गौर आदि सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!