ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मुख्य सचिव श्री सिंह को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज मंत्रि-परिषद की ओर से मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह को कृतज्ञता प्रस्ताव भेंट किया। प्रस्ताव में श्री सिंह के गौरवपूर्ण कार्यकाल के उल्लेख के साथ-साथ सतत् एवं समावेशी विकास, राजस्व विभाग में सुधार, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जलवायु सरंक्षण जैसे विषयों में सक्रियता के लिये उनकी विशेष रूप से सराहना की गई।

मंत्रि-परिषद ने श्री सिंह के दीर्घ और सुखद जीवन की कामना भी की । मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व श्री सिंह को कृतज्ञता प्रस्ताव भेंट किया गया। इस अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों सहित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि श्री बसंत प्रताप सिंह की मुख्य सचिव के रूप में यह मंत्रि-परिषद की अंतिम बैठक थी। श्री सिंह ने 1 नवम्बर 2016 को मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। वे 31 दिसम्बर 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!