ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
आसपास

इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति रंधावा कतर्निया अभयारण्य में शिकार करते हुए गिरफ्तार

बहराइच. कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में शिकार खेलकर लौट रहे इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। रंधावा के पास से एक .22 राइफल भी बरामद की गई है। ज्योति सिंह रंधावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति हैं।
दुधवा के फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्नियाघाट में बुधवार सुबह गोल्फर ज्योति जंगल में शिकार करते हुए देखे गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान रंधावा की गाड़ी से एक जंगली मुर्गा और जंगली सांभर की खाल भी बरामद हुई है।

अक्सर फार्महाउस आते हैं ज्योति

नानपारा-लखीमपुर हाईवे से सटे खड़िया गांव में ज्योति का फार्महाउस है। वह अक्सर अपने साथियों के साथ फार्महाउस में ठहरते है। मंगलवार को वह यहां आए थे। बुधवार को वह अपने साथी महेश विराजदर के साथ शिकार के लिए निजी वाहन से कतर्निया जंगल में गए हुए थे।

मोतीपुर रेंज के बीट नंबर 29 से सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शिकार करके अपने फार्म हाउस पर लौट रहे थे। इसी दौरान खपरिया वन चौकी पर तैनात वनकर्मियों ने उन्हें रोका। इसकी सूचना एसपीटीएफ फोर्स को दी गई। टीम के पहुंचने पर वाहन की तलाशी ली गई। ज्योति से मोतीपुर रेंज कार्यालय में पूछताछ भी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!