ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

दिल्ली में राहुल गांधी ने लगाई कमलनाथ के मंत्रिमंडल पर मोहर, चार दिन बाद आज रात में आएंगे मुख्यमंत्री

भोपाल. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रीमंडिल पर मोहर लगा दी है। इधर, भोपाल में मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। चार दिन से दिल्ली गए कमलनाथ आज रात भोपाल वापस आ जाएंगे। इसके बाद ही मंत्रिमंडल के नामों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ 4 दिन से दिल्ली में हैं। वे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने राहुल गांधी के अलावा प्रदेश के दिग्गज नेताओं दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी चर्चा की। इन चार दिनों में कमलनाथ चार बार राहुल गांधी और तीन बार ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि इन मुलाकातों के बीच एक बार राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी लगभग एक घंटे चर्चा हुई है। विधानसभा अध्यक्ष का नाम आज तय होने की संभावना है। इस पद के लिए वरिष्ठ सदस्यों में डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह और डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ के नाम की चर्चा है। यह माना जा रहा है कि साधौ को अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बन सकती है।

पहली बार के विधायक मंत्रिमंडल में नहीं: मंत्रिमंडल के गठन को लेकर शनिवार को भी दिल्ली में मुख्यमंत्री कमलनाथ की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। कमलनाथ, एके अंटोनी, भंवर जितेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बावरिया के बीच देर रात तक चर्चा जारी रही। सूत्रों के मुताबिक पहली बार के किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जाने पर नेताओं के बीच सहमति बन चुकी है। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार प्रमुख विभागों के बंटवारे में भी गुटीय संतुलन का ध्यान रखा जा रहा है।

सात जनवरी को पहला सत्र: विधानसभा का नया सत्र 7 जनवरी से शुरू होने वाला है जो 11 जनवरी तक होगा चलेगा। इस सत्र में सभी नए विधायक शपथ लेंगे। 90 विधायक पहली बार सत्र में शामिल होंगे।

कल दोपहर से राजभवन रोड पर वाहन प्रतिबंधित : प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर एक बजे से पांच बजे तक राजभवन में होगा। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं। मालवीय नगर तिराहा, मछलीघर तिराहा, कंट्रोल रूम तिराहा से राजभवन की ओर केवल कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस बीच अन्य सभी तरह के वाहनों के लिए राजभवन जाने वाला मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

इन रास्तों से आ जा सकते हैं

इन चार घंटे के भीतर जिन वाहनों को रोशनपुरा से लिली टॉकीज की ओर जाना है, उन्हें रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक चौराहा, रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया होते हुए जाना होगा।
लिली टॉकीज से रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर जाने वाले वाहन लिली टॉकीज तिराहा, जिंसी चौराहा, मैदा मिल से लिंक रोड नंबर एक होकर आ-जा सकेंगे।

यहां से गुजरेंगी सभी बसें

रोशनपुरा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसें व अन्य वाहन लिंक रोड नंबर एक, बोर्ड ऑफिस, मैदा मिल, जिंसी, पुल बोगदा होकर आ-जा सकेंगे।
रेलवे स्टेशन से नए शहर की ओर जाने वाले वाहन भारत टॉकीज, पुल बोगदा, प्रभात-जिंसी चौराहा होते हुए गुजरेंगे। रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा से एमपी नगर की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड नंबर एक, व्यापमं , बोर्ड ऑफिस होते हुए आ जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!