ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

विस उपसचिव के नाम से विधायक आरिफ मसूद को फर्जी काॅल, मांगी बैंक डिटेल

भोपाल. मप्र विधानसभा के उपसचिव के नाम से नवनिर्वाचित विधायकों से फोन पर आधार, बैंक अकाउंट और एटीएम संबंधित जानकारी मांगे जाने की शिकायत सामने आई है। शुक्रवार शाम 4.30 बजे के करीब इसी तरह के फोन भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद और सोनकच्छ से कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के पास आए।

मसूद और वर्मा ने जब इस बारे में विधानसभा सचिवालय में फोन लगाकर पूछा तो जवाब मिला कि विधानसभा सचिवालय से इस तरह का कोई फोन नहीं किया गया है। इन फर्जी काॅल की जानकारी सामने आने के बाद विधानसभा सचिवालय हरकत में आ गया और आनन-फानन में अधिकांश विधायकों से देर रात तक संपर्क कर कहा गया कि फोन पर कोई भी बैंक अकाउंट या आधार संबंधी डिटेल मांगे तो जानकारी न दें।

इस मोबाइल नंबर से दोनों के पास पहुंची कॉल :
अपने आप को विधानसभा का उपसचिव बता रहे एके श्रीवास्तव ने 7602847828 नंबर से सज्जन सिंह वर्मा और आरिफ मसूद समेत अन्य विधायकों के उनके मोबाइल पर कॉल किए। विधायकों से उनका आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड की डिटेल 09664555555 नंबर पर भेजने को कह रहा था। भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि जब उनसे मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर पूछा तो उन्होंने तुरंत कहा कि अाप यह नंबर क्यों पूछ रहे हैं। इसके बाद फर्जी काल करने वाले ने तुरंत फोन रख दिया।

हम एफआईआर करवाएंगे

विधानसभा में एके श्रीवास्तव नाम का कोई उप सचिव नहीं है। इस मामले में विधानसभा सचिवालय एफआईआर दर्ज कराएगी। कभी भी विधानसभा सचिवालय किसी भी विधायक से फोन पर आधार और उनके अकाउंट संबंधी कोई जानकारी नहीं मांगता। सभी विधायकों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी इस तरह के फर्जीकाल पर जानकारी न दें। -एपी सिंह, प्रमुख सचिव, विधानसभा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!