ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

10 दिन में सुलझ जाएगा राम मंदिर विवाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह- प्रेस रिव्यू

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर मामले पर एक बार फिर अपने तेवर तेज़ किए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार के अनुसार, अमित शाह ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट में रोज़ाना इस मामले की सुनवाई हो, तो राम मंदिर का मसला 10 दिन में ख़त्म हो जाएगा.

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा है कि राम मंदिर अपने निश्चित स्थान पर ही बनेगा.

ख़बर में बताया गया है कि अमित शाह ने जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली मामले की सुनवाई के संबंध में कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कोर्ट जल्दी से जल्दी इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी.

अमित शाह ने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जो भी आए, देश के सभी लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं.”
नीति आयोग ने बुधवार को कहा कि कृषि ऋण माफी से किसानों के एक तबके को ही लाभ होगा और कृषि समस्या के हल के लिए यह कोई समाधान नहीं है.

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित समाचार के अनुसार, कृषि क़र्ज़ माफ़ी को लेकर जारी बहस के बीच नीति आयोग ने ये बात कही.

कांग्रेस ने हाल ही में तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद किसानों के क़र्ज़ माफ़ करने की घोषणा की है. इसके अलावा बीजेपी ने भी असम में किसानों का क़र्ज़ माफ करने का ऐलान किया.

ख़बर के मुताबिक़, बुधवार को एक कार्यक्रम में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, ”कृषि क्षेत्र में संकट के लिए कृषि ऋण माफ़ी कोई समाधान नहीं है बल्कि इससे केवल कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.”

नीति आयोग के सदस्य (कृषि) रमेश चंद ने भी कुमार की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि क़र्ज़ माफी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इससे किसानों के केवल एक तबके को लाभ होगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!