ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

तीन राज्यों में हार पर शाह ने कहा- लोकसभा चुनाव पर इसका असर नहीं होगा

मुंबई. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखते। उन्होंने बुधवार को कहा, “इन परिणामों का असर आम चुनाव पर नहीं पड़ेगा। राज्यों और लोकसभा चुनाव को आपस में जोड़ना सही नहीं है। दोनों चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं।” तीनों राज्यों में पहले भाजपा की सरकार थी।
शाह ने मुंबई में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, “हम जनादेश स्वीकार करते हैं। हम इन राज्यों में क्यों हारे? इस पर विचार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह न केवल भाजपा के लिए, बल्कि देश के लिए भी जरूरी है कि पार्टी अगला चुनाव जीते। चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं है। हम चुनाव को लोक संपर्क का एक माध्यम मानते हैं।

शाह ने कहा- महागठबंधन का अस्तित्व नहीं

महागठबंधन : शाह ने कहा, “देशभर में कहीं भी इसका अस्तित्व नहीं है। महागठबंधन एक प्रकार की भ्रांति है, क्योंकि इसमें सारे रीजनल लीडर हैं।”
किसान: “किसानों को आपदा के वक्त जो मदद मिलनी चाहिए, हमने उसको तीन गुना दिया है। यूरिया उपलब्धता को शत प्रतिशत किया है। हमने किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का काम किया है।”
राफेल : “राफेल सौदे में एक एक कोड़ी का भ्रष्टाचार नहीं हुआ। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। राफेल मामले में अगर कांग्रेस के पास सबूत थे तो वह सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गई?”
नरेंद्र मोदी : “नरेन्द्र मोदी के खिलाफ महागठबंधन हो या कुछ और हो, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि हम मोदीजी की क्षमता पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!