ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
राज्य

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए व्यापमं मामले की जांच के निर्देश,पीड़ित छात्र पहुंचे थे मिलने

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही व्यापमं मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। व्यापमं पीड़ित छात्रों द्वारा इस घोटाले की जांच की मांग मानते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को जांच कराने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के चिनार पार्क में व्यापमं पीड़ित युवा और छात्र प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कालापीपल से युवा विधायक कुणाल चौधरी को निर्देश देकर छात्रों से मिलने भेजा। चौधरी से मुलाकात के दौरान व्यापमं की परीक्षा दे चुके युवाओं और छात्र ने रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। साथ ही छात्रों ने उनके साथ हुए अन्याय के लिए भी गुहार लगाई।

चर्चा के बाद युवा विधायक कुणाल चौधरी ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलवाया। छात्रों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके साथ हुई नाइंसाफी के बारे में बताया। प्रदेश के लाखों छात्रों के साथ हुए धोखे का हवाला देकर छात्रों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर कमलनाथ ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि मामले पर संज्ञान लेकर इसकी पड़ताल कराएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!