ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
आसपासदेश

शिवराज के राज में दिग्विजय से छिना बंगला, कमलनाथ ने लौटाया

मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब इस विधानसभा में नियुक्त विधायकों के बंगलों के आवंटन का दौर शुरू हो गया है। जहां कुछ लोगों के बंगले बदले जा रहे हैं तो कुछ हारे हुए लोगों को बंगला छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से सांसद और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। शिवराज सिंह चौहान को सरकारी बंगला सी-7 प्रोफेसर कालोनी आवंटित किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सिविल लाइन स्थित यह बंगला आवंटित करने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें इस बंगले का आवंटन हुआ।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित बंगला खाली कर दिया था मगर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें वापस से यह बंगला आवंटित कर दिया। दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास की सुविधा खत्म करने के आदेश के बाद अपना बंगला खाली किया था।

प्रशासन ने अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सांसद विवेक तन्खा को बंगला आवंटित नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!