ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

ब्रिज निर्माण प्रोजेक्ट्स का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नर्मदा ब्रिज की टूटी रैलिंग्स के शीघ्र मरम्मत की जाएं

निर्माण कार्यों में आएगी गति

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  शहर में चल रहे ब्रिज निर्माण प्रोजेक्ट्स  का कलेक्टर श्री धनंजय सिंह  ने बुधवर 21 अक्टूबर को ओचक निरीक्षण किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर मौजूद रहे।       कलेक्टर  ने इटारसी नाका में प्रगतिरत ओवरब्रिज निर्माण कार्य एवं नर्मदा ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होने  निर्माणाधीन ओवर ब्रिज निर्माण के निरीक्षण दौरान डीआरएम रेलवे श्री  उदय बोरवणकर से मौके पर  ही दूरभाष से चर्चा कर उन्हें लंबित निर्माण कार्य से आवागमन बाधित होने की समस्या व वस्तुस्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर एवं डीआरएम ने चीफ इंजीनियर संजीव कुमार को निर्देशित किया कि वे ब्रिज निर्माण कार्य का फील्ड में नियमित रिव्यू करें एवं कार्य तेजी से पूर्ण कराएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या ने हो तथा आवागमन बाधित ना हो।         कलेक्टर ने एसडीएम होशंगाबाद को चीफ इंजीनियर के साथ समन्वय स्थापित कर ब्रिज निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं  निर्माण कार्य तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ठेकेदार को कार्य  में गति लाने निर्देश दिए गए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि  संबंधित ठेकेदार के द्वारा निर्देश के बावजूद लापरवाही बरती जाती है तो उन्हें पब्लिक न्यूसेंस  के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।          इसके बाद कलेक्टर ने नर्मदा ब्रिज का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों  को 3 दिन में टूटी फूटी  रैलिंग्स की मरम्मत कराने के निर्देश दिए । उन्होंने आरडीसी को निर्देशित किया कि नर्मदा ब्रिज में रेलिंग में रेडियम लाइट लगाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए ताकि वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी ना हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आदित्य रिछारिया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!