ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
देश

समर्थकों ने उठाई सिंधिया को सीएम बनाने की मांग, ऐसे कर रहे विरोध

शिवपुरी। 15 साल के वनवास के बाद प्रदेश की सत्ता में लौटी कांग्रेस अब तक अपना सीएम उम्मीदवार नहीं तय कर पाई है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक अपने-अपने नेताओं को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। विधायक दल की पहली बैठक में भी एकराय नहीं बन पाई। विधायकों ने ये फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ दिया है। लेकिन दूसरी तरफ समर्थक अलग-अलग तरह से अपने नेता को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

शिवपुरी में कांग्रेस नेताओं ने गांधीवादी तरीके से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश का सीएम बनाने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव के निर्देश पर सिंधिया को सीएम बनाने की मांग की जा रही है। नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम रोल सांसद सिंधिया ने अदा किया है। उनके बूते ही आज कांग्रेस 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में लौटी है, इसलिए सिंधिया जैसे युवा, तेज तर्रार नेता के हाथो में प्रदेश की कमान सौंपी जाए। कांग्रेस ने सिंधिया के प्रति जनता के विश्वास पर ही ग्वालियर चबल में 32 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की है, इसलिए भी सीएम पद पर उन्हीं का आधिकार बनता है। यदि ऐसा किया जाता है, तो कांग्रेस को केन्द्र सरकार के चुनाव में भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

शिवपुरी की तरह ही राजधानी भोपाल में भी समर्थक सिंधिया को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सिंधिया के समर्थकों ने आज भोपाल में हवन भी किया। आपको बता दें कि आज शाम साढ़े पांच बजे भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक है। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होगा। उससे पहले समर्थक अपने-अपने तरीकों से खुद के नेता को सीएम बनाने की मांग बुलंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!