ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

48 घंटे बाद पहुंची मशीनों – कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सागर के कार्यालय की घेराबंदी ।

राजू प्रजापति

खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध रूप से बड़ी संख्या में सागर पहुंची ईवीएम मशीन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। मतदान खत्म होने के 48 घंटे बाद पहुंची इन मशीनों की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सागर के कार्यालय की घेराबंदी कर ली है। बिना नंबर के जिस स्कूल वाहन में यह ईवीएम मशीनें पहुंची है उसमें कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कोई सही जवाब देने को तैयार नहीं है। चुनाव में गड़बड़ी की मंशा से यह मशीन गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के दीपाली होटल में लाकर रखी हुई थी और यहां से उन में गड़बड़ी करते हुए उन्हें गुपचुप ढंग से स्ट्रांग रूम में जमा कराया जा रहा था। लेकिन कांग्रेसजनों की सजगता के चलते उनका यह प्रयास विफल कर दिया गया।
घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई है और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव  गोविंद सिंह राजपूत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व हीरासिंह राजपूत  खुरई विधानसभा से प्रत्याशी  अरुणोदय चौबे  नरयावली विधानसभा से प्रत्याशी  तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  सुरेंद्र चौधरी  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य  डॉ संदीप सबलोक  जिला कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता  देवेंद्र फुसकेले, संभागीय प्रवक्ता  वीरेंद्र गौर, कमलेश बघेल, अजय परमार, राज कुमार पचौरी सुधीर गुरहा धर्मेश राय रविंद्र चौरसिया चक्रेश सिंघई सत्यम गोस्वामी अंकुर दुबे नेवी जैन के निर्वाचन अभिकर्ता प्रांजल जैन आदिल राइन साजिद राइन शौकत अली समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के आसपास डेरा डाल चुके हैं।

कांग्रेस जनों की मांग है कि इन मशीनों का भौतिक सत्यापन उनके सामने कराया जाए तथा यह मशीन है मतगणना समाप्त होने तक अलग सुरक्षित रखी जाएं। इसके साथ ही काँग्रेसजनों ने मांग की है कि नियम विरुद्ध रूप से 48 घंटे तक इन मशीनों को रोक के रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करते हुए अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!