ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
खास खबरे

स्कूल से घर लौट रही 14 वर्षीय 8वीं की छात्रा साकेत नगर से अगवा

भोपाल. साकेत नगर 2-बी सेक्टर से आठवीं की एक छात्रा को अगवा करने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह वह स्कूल तो गई, लेकिन वापस लौटने के दौरान रास्ते से गायब हो गई। देर शाम तक परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। जब बच्ची नहीं मिली तो परिवार ने बागसेवनिया पुलिस थाने पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

मामला नाबालिग की गुमशुदगी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। 55, 2-बी साकेत नगर निवासी जसवंत सिन्हा टेलीकॉम कम्यूनिकेशन का कारोबार करते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी सलोनी घर के 200 मीटर दूर स्थित लिटिल फ्लावर को-एड स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा है।

कुछ दूर तक सहेली साथ थी :
जसवंत ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार सुबह 8 बजे सलोनी घर से स्कूल जाने के लिए निकली। दोपहर दो बजे छुट्टी हुई तो वह अपनी एक सहेली के साथ स्कूल से बाहर आई। कुछ दूर तक तो दोनों साथ आए, इसके बाद अपने-अपने घर के लिए मुड़ गए।

दोपहर 2:40 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके दादा एसके सिन्हा स्कूल पहुंचे। इसके बाद वे बच्ची की सहेली से मिले। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने बागसेवनिया थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। इधर, एसडीओपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक इस मामले में कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। जल्द ही बच्ची को सुरक्षित तलाश लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!