ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस से सीखा है कि किस तरह तेलंगाना को बर्बाद किया जाए: पीएम मोदी

नई दिल्ली. चुनावी मौसम में रैलियों और सभाओं का दौर जोरों पर है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए निजामाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस और टीआरस दोनों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के बलिदान को कुचलने का काम किया है। के चंद्रशेखर राव कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो भी लोग विकास में विश्वास रखते हैं, नए तेलंगाना के निर्माण में विश्वास रखते हैं वो अपना वोट भाजपा को दे रहे हैं क्योंकि ये लोग देश को आगे ले जाना चाहते हैं। तेलंगाना का निर्माण वर्षों के संघर्ष और युवाओं के बलिदान से हुआ था। राज्य सरकार को इनके बलिदान को कुचलने का अधिकार नहीं है।

कांग्रेस और टीआरएस दोनों ही वंशवादी राजनीति में विश्वास करती है। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियां अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करती हैं, वोट बैंक की राजनीति में भरोसा रखती है, दोनों ही पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस से ही सबकुछ सीखा है। उन्होंने कांग्रेस से सीखा है कि किस तरह तेलंगाना को नष्ट किया जाए। जिन्होंने इसमें पीएचडी की है अगर वो सत्ता में आ गए तो राज्य को 100 गुना ज्यादा बर्बाद करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा, यहां के मुख्यमंत्री कांग्रेस के रास्ते पर चल रहे हैं। वह सोचते हैं कि अगर कांग्रेस बिना कुछ किए जीत सकती है तो वह क्यों नहीं। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि यहां का युवा सच्चाई से पूरी तरह वाकिफ है। सीएम कहते हैं कि वह निजामाबाद को लंदन बना देंगे। लेकिन इस क्षेत्र के हालात देखिए। यहां विकास हुआ ही नहीं है। आयुष्मान भारत 2 महीने पहले लॉन्च हुआ था, तीन लाख परिवारों ने इसका फायदा उठाया। गंभीर ऑपरेशन हुए हैं और लोगों की जिंदगी बची है। लेकिन अभी तक तेलंगाना के एक भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिला है। आपके सीएम इसके लिए जिम्मेदार हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!