ब्रेकिंग
Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा
देश

भाजपा के घोषणापत्र में किसानों को बड़ी सौगात, 17 लाख किसानों की पूरी फसल खरीदेगी सरकार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी समृद्ध मध्य प्रदेश नाम से अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में प्रदेश के करीब 17 लाख छोट किसानों को बड़ी सौगात देने का वादा किया गया है। इनकी सात एकड़ में उत्पादित पूरी फसल सरकार खरीदेगी। दृष्टिपत्र को भोपाल में केंद्रीय मत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जारी किया। इस बार महिलाओं के लिए अलग से वड़ी घोषणाएं की गई हैं।

– मुख्यमंत्री ने कहा कि पछली सरकार के समय जिन योजनाओं से गरीबों को फायदा हुआ है। उन्हें जारी रखा जाएगा।
अरुण जेटली ने कहा कि, 2003 में प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ का था। आज दस गुना अधिक है। शहरों की जो सूची बनती है तो एमपी सबसे आगे होता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। जेटली ने कहा कि, कांग्रेस 142वें नंबर पर देश को छोड़कर गई थी, मोदी 77वें नंबर पर लेकर आए। अरुण जेटली ने कहा कि, 2003 में प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ का था। आज दस गुना अधिक है। शहरों की जो सूची बनती है तो एमपी सबसे आगे होता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। जेटली ने कहा कि, कांग्रेस 142वें नंबर पर देश को छोड़कर गई थी, मोदी 77वें नंबर पर लेकर आए।
महिलाओं के लिए जो अलग से दृष्टि पत्र जारी हुआ है, उसमें सीएम शिवराज सिंह ने ये ऐलान किया कि महिलाओं के स्व सहायता समूह को बढ़ावा दिया जाएगा। उत्पाद की मार्केटिंग सरकार करेगी। मदद के लिए अलग से कोष बनाया जाएगा। कॉलेज जाने वाली बेटियों को निशुल्क वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला ग्रामीण आईटी सेंटर्स बानए जाएंगे।

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने महिलाओं के लिए अलग से नारी शक्ति संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि, 12वीं क्लास में 75 फीसद अंक लाने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। वहीं स्कूलों में नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। हर जिले में महिला कौशल परामर्श केंद्र खोले जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा कि, हमने सिंचाई के रकबे को बढ़ाया है। 2013 के संकल्प पत्र पर अमल किया है। दृष्टि पत्र आने वाले पांच साल का रोडमैप होगा। हम देश के अग्रणी राज्यों में शुमार रहे हैं। हमारी कृषि विकास दर लगातार पांच साल बीस फीसद रही है। वहीं प्रति व्यक्ति आय 79 हजार के पार पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!