ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

नरेला परिवार की सेवा का एक मौक़ा और दें – विश्वास सारंग

भोपाल। सत्ता घात लगाकर नहीं मिलती, उसके लिए सेवा और तपस्या करनी पड़ती है। कांग्रेस को यह बात जान लेनी चाहिए। सत्ता के लिए सेवा का भाव होना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने यह उद्गार नरेला से भाजपा प्रत्याशी श्री विश्वास सारंग के समर्थन में सेमरा सब्ज़ी मंडी चौराहे पर आयोजित आमसभा में प्रकट किए।

सुश्री उमा भारती ने कहा कि विश्वास सारंग ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही सेवा से की। वह पहले पार्षद बने, फिर विधायक और फिर मंत्री बने लेकिन हर बार उनकी सेवा भावना बढ़ी।

उन्होंने कहा कि वह नरेला को चुनाव क्षेत्र नहीं अपना परिवार मानते हैं। सबकी सेवा में जुटे रहते हैं, उनके चेहरे पर कभी शिकन नहीं होती। विश्वास सारंग को कभी ग़ुस्सा होते नहीं देखा, सबकी सेवा में ही उनको आनंद मिलता है। उन्होंने नरेला को अपना परिवार बना लिया है और इसी में रच-बस गये हैं। उनकी जीत सुनिश्चित है। आप सब उन्हें एक बार फिर से सेवा का मौक़ा दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!