ब्रेकिंग
Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा
स्वास्थ

कोरोना को परास्त कर घर लौटे इटारसी के दो मरीज

जिले के 19 मरीजो ने दी कोरोना को मात , ठीक होकर घर लोट आये।
नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  कोरोना को परास्त कर इटारसी नगर के दो कोरोना संक्रमित मरीज जिम्मी दीवान एवं रूकैयाबानो स्वस्थ्य होकर वापस घर लोट आए हैं। उन्हें कल चिरायू अस्पताल भोपाल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। होशंगाबाद जिले के लिए कोरोना से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में यह सुखद खबर है कि जिले के कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ्य हो रहे हैं। अभी तक जिले के 19 कोरोना संक्रमित मरीजो ने कोरोना का मात देकर लौट आए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कोरोन संक्रमित मरीजो को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो इसकी समुचित प्रबंध एवं सार्थक प्रयास किये गये हैं। प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित पाये गये मरीजों की एडवांस कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर कोरोना के प्रसार को रोका जा रहा है। इटारसी नगर में चिन्हित कंटेनमेंट जोन सहित समूचे नगर में 50 हैल्थ टीम द्वारा युद्ध स्तर पर कोरोना संबंधी सर्वे कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका इटारसी द्वारा नियमित कोरोना संक्रमित क्षेत्रो सहित समूचे वार्डो में हाइपोक्लोराइड के साल्यूशन एवं ब्लीचिंग पावडर का नियमित छड़काब कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!