ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

सरताज के रूप में कांग्रेस को मिला मजबूत प्रत्याशी, भाजपा में भितरघात और अंतर्कलह

होशंगाबाद (सुधीर व्यास). टिकट बंटवारे के बाद मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही होशंगाबाद सीट पर कांटे की टक्कर है। भाजपा के ईमानदार छवि वाले सीतासरन शर्मा के सामने 78 वर्षीय उनके राजनीतिक गुरु व भाजपा के ही बागी सरताज सिंह हैं। हालांकि होशंगाबाद-इटारसी सीट भाजपा का गढ़ है। यहां 15 साल से पार्टी का विधायक है।

हालांकि, इस बार मुकाबला बराबरी पर दिख रहा है। क्योंकि सरताज बाहरी जरूर हैं, पर कमजोर नहीं। कांग्रेस हर बार कमजोर प्रत्याशी होने के कारण हार जाती थी। उसे भाजपा में भितरघात व अंतर्कलह का फायदा भी मिलता दिख रहा है। नामांकन के समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह सीट चर्चा में आ जाएगी।
अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं प्रत्याशी

अब हालत यह है कि ऊंट किस करवट बैठेगा, यह दावे से कोई नहीं कह पा रहा। दोनों पार्टी के लोग जरूर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं पर आम जनता इस समय मौन है। नामांकन के समय से जितनी भीड़ भाजपा के साथ थी, उतनी भीड़ कांग्रेस के साथ प्रचार के समय दिख रही है।

इसलिए ग्राउंड पर दोनों का मुकाबला बराबरी का है। दोनों पार्टियां और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा वैसे-वैसे दोनों पार्टी के प्रत्याशी जनता को मनाने में लगे हैं। कोई मूलभूत सुविधाएं देने की बात कर रहा है तो कोई सरकार की कमियां गिना रहा है।

काम किया है, यही हमारी ताकत :

भाजपा ने पिछले 15 साल में विकास किया है। इसलिए इस चुनाव में हम ही चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ बातें ही कर रही हैं। यह जनता समझती है। जनता के बीच में हम अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं।

डाॅ. सीतासरन शर्मा

विकास के नाम पर धोखा दिया :

भाजपा के शासन और सरकार से अब जनता परेशान हो गई है। 15 साल तक शासन करने के बाद भी लोगों को सरकार मकान नहीं दे पा रही। विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। अब जनता इस चुनाव में अपना मत साफ कर भाजपा को जवाब देगी।

सरताज सिंह
होशंगाबाद सीट पर एक नजर:

मुद्दा: रोजगार, बागी और बाहरी। कांग्रेस के पास यहां कार्यकर्ताओं की कमी तो भाजपा के पास गुटबाजी में फंसे नेताओं को एक सूत्र में बांधे रखने की चुनौती।

समीकरण: 61 साल के इतिहास में जातिगत समीकरण कभी नहीं चले। 13 में 12 चुनाव में ब्राह्मण विधायक बना। कांग्रेस-भाजपा से 6-6 बार ब्राह्मण जीते हैं। पहला चुनाव कांग्रेस के गैर ब्राह्मण प्रत्याशी ने जीता था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!