ब्रेकिंग
पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र
आसपास

बरात आ गई पर दूल्हे का पता ही नहीं : राजनाथ सिंह

बुरहानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस के समर्थन में चुनावी आमसभा का संबोधित कि या। करीब 20 मिनट के भाषण में उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करने के साथ मप्र व कें द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा और कहा कांग्रेस का एक महान व्यक्ति भारत में आलू पैदा करने की फैक्टरी डालना चाहता है। अब इन्हें कौन समझाए कि आलू खेत में पैदा होता है। दुनिया में ऐसा चमत्कार केवल कांग्रेस ही कर सकती है।

उन्होंने कहा चुनाव के चक्कर में कांग्रेस के नेता मंदिर-मंदिर तो जा रहे हैं पर उन्हें मंदिर में बैठने का सलीका ही नहीं पता। उन्होंने यह सब पहले क्यों नहीं किया।

उन्होंने कहा जिस तरह टीवी पर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति आता है, उसी तरह कांग्रेस भी मप्र में आमजन को एक शो कौन बनेगा मुख्यमंत्री दिखा रही है। यानी बरात आ गई पर दूल्हे का पता ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!