ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

शतरंज के साथ राजनीतिक चालों पर चर्चा, लोग बोले- इस बार चौंका सकती हैं फातिमा

भोपाल। इकबाल मैदान के पास जमने वाली शतरंज की महफिल में भी चुनावी चर्चा जमकर हो रही है। शतरंज की चालों के बीच खिलाड़ियों के इस बात का भी जिक्र किया जा रहा कि किस विधानसभा में कौन किस पर भारी पड़ेगा और कौन-किसे मात देगा। चुनाव के दौरान यहां मौजूद लोग चुनाव की चर्चा करने में भी पीछे नहीं रहते।

सज्जू खां : मध्य विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा मियां। आरिफ भाई को हल्के में न लें। हालांकि मम्मा भी पुराने खिलाड़ी हैं। राजनीति को खूब हुनर है उनके पास। आगे-आगे देखते जाइए मियां क्या होता है। अभी तो चुनाव का माहौल बनना शुरू हुआ है।
हुमायूं खां : उत्तर में भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। इसलिए यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच रोचक मुकाबले जैसे आसार नहीं हैं। कांग्रेस की यहां एक तरफा जीत रहेगी।
इदरीस मोहम्मद खान : मियां ऐसा नहीं है। इस बार भाजपा ने उत्तर में सोच समझकर फैसला लिया है। अमित शाह भी आने वाले हैं। माहौल कम मत समझिए भाजपा का।
जफर खान: फातिमा बाजी उम्र में भले ही कम हैं लेकिन राजनीति का उनका तजुर्बा कम नहीं है। घर में पिताजी स्व. रसूल अहमद सिद्दीकी से भी उन्हें सियासत सीखने मिली है। बाजी भी समाजसेवा के माध्यम से राजनीति में सक्रिय तो रही ही हैं।
मोहम्मद एहसान: फातिमा बाजी को भाजपा ज्वाइन कराने के पीछे भाजपा की मंशा यहां अल्पसंख्यक चेहरा देने की है। रवींद्र अवस्थी और अन्य जो लोग नाराज थे, वे भी मान गए हैं। आलोक भाई भी फातिमा की मदद करेंगे। इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!