ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

विष्णु शुक्ला बोले- बेटा चुनाव नहीं लड़ रहा होता तो गुप्ता के दांत गिरा देता

डिबेट में क्षेत्र 1 के भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता द्वारा दिए गए बयान के बाद शुक्रवार को राजनीतिक घमासान मच गया। गुप्ता और क्षेत्र 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला डिबेट में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे, तभी सुदर्शन गुप्ता ने कहा था ‘मेरी पार्टी की गलती है कि आपके हिस्ट्रीशीटर पिता विष्णुप्रसाद को टिकट दिया।’
गुप्ता के इस बयान ने शुक्रवार को राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी। विष्णुप्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) ने शुक्रवार शाम पत्रकारों से चर्चा में कहा विधायक बनने के बाद गुप्ता को घमंड आ गया है। वे खुद को पार्टी से ऊपर समझ रहे हैं। अगर चुनाव नहीं होते तो मैं उसके दांत गिरा देता। अगर मेरा बेटा चुनाव नहीं लड़ रहा होता तो मैं उससे हिसाब बराबर कर लेता।

चर्चा के दौरान गुप्ता तैश में आ गए थे, उन्होंने माफी मांग ली है: विजयवर्गीय

^गुप्ता द्वारा विष्णुप्रसाद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गुप्ता ने मुझसे कहा कि आमने-सामने के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। मैंने तैश में आकर ऐसा कहा। मैं माफी चाहता हूं। विजवयर्गीय ने कहा कि मैं भी पार्टी की तरफ से बड़े भैया से माफी मांगता हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!