ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
आसपास

दिग्विजय ने कहा – शिवराज के क्षेत्र बुधनी में मार्शल ला है, यहां पर किसी को नहीं बोलने दिया जाता

भोपाल नवलोक समाचार. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को उनकी विधानसभा क्षेत्र बुदनी ना जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शिवराज बुधनी में बिल्कुल भी ना जाएं। यदि जाएंगे, तो उन्हें उनकी पत्नी साधना की तरह ही जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। असल में, शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को रेहटी में जनसंपर्क के दौरान एक महिला ने पानी की समस्या को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बुधनी के रेहटी में चुनावी जनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के विरोध वाला वीडियो पर दिग्विजय ने कहा है कि यही हाल है बुधनी का। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से नीचे उतर कर लोगों के बीच जाएं तो उन्हें सच्चाई पता चल जाएगी। दिग्विजय ने यह भी कहा कि बुधनी में मैंने 11 दिन और रात बिताई हैं। और लोग इतने हैं है कि उनकी माने तो यहां मार्शल ला है और उन्हें कुछ भी बोलने से मना किया जाता है।

चुनाव का जिम्मा पत्नी और बेटों के हवाले : शिवराज की तरफ से बुधनी में प्रचार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी साधना सिंह और उनके दोनों पुत्र कार्तिकेय और कुणाल संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने नामांकन भरने के बाद क्षेत्र के लोगों और पत्नी साधना सिंह को जनसंपर्क करने की जिम्मेदारी दे दी थी। वह उसके बाद से क्षेत्र में नहीं गए हैं। इसी के तहत सोमवार को जब साधना सिंह रेहटी में जनसंपर्क कर रही थीं तो एक महिला ने पानी की समस्या पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!