ब्रेकिंग
Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज
आसपास

श्रमिक श्पेशल ट्रेन से इटारसी लौटे 536 श्रमिक

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लॉक डाउन में अन्य राज्यो में फसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लाने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी अनुक्रम में आज 15 मई को महाराष्ट्र में फसे प्रदेश के 536 प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे। प्रदेश के विभिन्न जिलो के प्रवासी श्रमिक आज 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 9 जिलो के 187 प्रवासी श्रमिक पूना महाराष्ट्र से रात्रि 1 बजे, दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 10 जिलो के 263 प्रवासी श्रमिक पूना महाराष्ट्र से सुबह 7.30 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुँचे एवं तीसरी ट्रेन प्रदेश के 9 जिलो के 86 श्रमिक पूना महाराष्ट्र से 3 बजे इटारसी स्टेशन पहुँची ।
इस तरह कुल 536 प्रवासी श्रमिक इटारसी स्टेशन पहुँचे । रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिको का हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा श्रमिको को विशेष बस से उनके गृह जिलो के लिए रवाना किया गया। घर वापस लौट रहे श्रमिको ने उनकी सुविधाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं घर जाने की खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!